Advertisement

Om Jai Shiv Omkara Aarti Lyrics in Hindi | शिव जी की आरती

🕉️ ॐ जय शिव ओंकारा 🕉️

(भगवान शिव जी की सम्पूर्ण हिन्दी आरती)


ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा ॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा ॥

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे ।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा ॥

अक्ष माला बनमाला मुण्डमालाधारी ।
चंदन मृगमद सोहे भाले शशिधारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा ॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।
ब्रह्मादिक सनकादिक भूतादिक संगे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा ॥

कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥
ॐ जय शिव ओंकारा ॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका ॥
ॐ जय शिव ओंकारा ॥

त्रिगुण शिवजी की आरती जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा ॥

ॐ जय शिव ओंकारा ॥ ॐ जय शिव ओंकारा ॥

॥ श्री शिव जी की ॐ जय शिव ओंकारा आरती सम्पूर्ण ॥

Post a Comment

0 Comments